गोरखपुर : महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ सुश्री सौम्या माथुर ने 31 जनवरी,2024 को महाप्रबन्धक कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय बैंडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । विलक्षण प्रतिभा की धनी बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्षन कर देष के साथ ही रेल को गौरवान्वित किया है। आदित्या यादव के शानदार प्रदर्षन को देखते हुये राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 26 जनवरी,2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया ।
रेल परिवार की बेटी आदित्या यादव ने ब्राजील में 10 से 25 जुलाई,2023 तक आयोजित तृतीय वर्ल्ड यूथ डेफ बैडमिंटन चैम्पियनषिप एवं 6वीं वर्ल्ड डेफ चैम्पियनषिप के सीनियर टीम एवं सीनियर डबल्स इवेंट में स्वर्ण, सीनियर सिंगल, जूनियर सिंगल एवं जूनियर डबल्स में रजत पदक प्राप्त किया था। आदित्या यादव ने 01 से 15 मई,2022 तक ब्राजील में आयोजित 24वें डेफ ओलम्पिक के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त आदित्या यादव ने 14 से 20 सितम्बर,2022 तक थाईलैंड में आयोजित द्वितीय एषिया पैसिफिक यूथ बैडमिंटन चैम्पियनषिप एवं 6वीं एषिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैम्पियनषिप में शानदार प्रदर्षन करते हुये 02 स्वर्ण, 01 रजत तथा 02 कांस्य पदक प्राप्त किया ।
आदित्या यादव की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री श्रीष चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह एवं नरसा से जुड़े हुये अन्य पदाधिकारी तथा खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शुभकामनायें दीं। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

फोटो संख्या-1 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार
प्राप्तकर्त्ता बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित
करती हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ।

फोटो संख्या-2 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार
प्राप्तकर्त्ता बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव के साथ महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे
सुश्री सौम्या माथुर, अपर महाप्रबन्धक श्री डी.के.सिंह तथा महासचिव/नरसा श्री
पंकज कुमार सिंह
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
गोरखपुर, 31 जनवरी, 2024: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी कदम उठाये गये है। महाप्रबन्धक सुश्री माथुर ने 31 जनवरी, 2024 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष में 03 कर्मचारियों को संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘मैन ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में लखनऊ मंडल के गोण्डा स्टेषन पर हेल्पर के पद पर कार्यरत श्री अरविन्द यादव ने 18 दिसम्बर, 2023 को गोण्डा स्टेषन के प्लेटफार्म संख्या-02 पर रेल फ्रेक्चर को देखा एवं तुरंत इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षक को दिया। जिन्होने कंट्रोल एवं उप स्टेषन अधीक्षक/गोण्डा को सूचित किया। जिससे एक संभावित दुर्घटना से बचा जा सका।
वाराणसी मंडल के सलेमपुर में ट्रैक मेन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री पंकज कुमार ने 02 दिसम्बर, 2023 को समपार संख्या-12 पर कार्य के दौरान गाड़ी संख्या-15104 में हैंगिग पार्ट को देखा तथा सूचना देकर गाड़ी को लार रोड स्टेषन पर रोकवाया। जिससे एक संभावित दुर्घटना होने से बचाया गया।
इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम में लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री अफसर अली ने 12 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या-02532 में कार्य के दौरान मुरादाबाद-कटघर रेलखण्ड पर ट्रैक पर लारी को देखा और तुरंत आपाकालीन ब्रेक लगाया। जिससे एक हादसा होने से बचाया गया। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

फोटो संख्या-3 सुरक्षा पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं के साथ महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या
माथुर एवं अपर महाप्रबन्धक श्री डी.के.सिंह
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03
गोरखपुर 31 जनवरी, 2024: प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने 31 जनवरी,2024 को सेवा निवृत्त होने वाले उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक/निर्माण, गोरखपुर श्री दिगम्बर झा को तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रषासन श्री अवधेष कुमार ने 19 अराजपत्रित कर्मचारियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राषि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/अराजपत्रित श्री वी.के. द्विवेदी, कार्मिक एवं लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवा निवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त लेखा विभाग के आई.टी.सेन्टर में सेवानिवृत्त लेखा कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त सलाहाकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/निर्माण श्री मुकेष मित्तल ने लेखा विभाग के सहायक वित्त सलाहकार श्री अनूप चन्द एवं 04 अराजपत्रित रेलकर्मियों को समापक राषि का प्रपत्र, सेवा प्रमाण-पत्र तथा गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर लेखा विभाग के वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे ।
(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।

फोटो परिचय- फोटो संख्या- 04 – सेवा निवृत्त हो रहे राजपत्रित अधिकारी को गोल्ड प्लेटेड मेडल,
समापक राषि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए प्रमुख
मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे अजय कुमार श्रीवास्तव
फोटो संख्या- 05 – सेवा निवृत्त हो रहे अराजपत्रित रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल,
समापक राषि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए
मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रषासन श्री अवधेष कुमार ।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-04
गोरखपुर, 31 जनवरी, 2024: पूर्वाेत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ियों के निरन्तर शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। 28 से 31 जनवरी, 2024 तक सांगली, महाराष्ट्र में आयोजित 35वें हैंडबॉल फेडरेशन कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे हैंडबॉल (महिला) टीम ने महाराष्ट्र को 27-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ज्ञातव्य है कि सांगली में आयोजित इस फेडरेशन कप में पूर्वाेत्तर रेलवे की 06 महिला हैंडबॉल खिलाड़ी नीना, मोनिका, सृष्टि अग्रवाल, सुषमा, ज्योति एवं प्रिया भारतीय रेलवे हैंडबॉल (महिला) टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल (महिला एवं पुरुष) टीम के कोच श्री अरविन्द कुमार यादव को इस प्रतियोगिता हेतु भारतीय रेलवे हैंडबॉल (महिला) टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है, जो टीम के साथ प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर रहे हैं।
पूर्वाेत्तर रेलवे हैंडबॉल (महिला) टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिये पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्री श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल/सचिव श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

फोटो परिचय- फोटो संख्या 06 – विजेता भारतीय रेलवे हैंडबॉल (महिला) टीम।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-05
गोरखपुर 31 जनवरी, 2024: रेलवे प्रषासन द्वारा परिचालनिक कारणों से 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस एवं 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ियों का 02 फरवरी,2024 तक दरयाबाद एवं सैद खानपुर स्टेषनों के स्थान पर पतरंगा स्टेषन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा । (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06
गोरखपुर 31 जनवरी, 2024: रेलवे प्रषासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु कृष्णषिला एवं अनपरा स्टेषनों पर नान इण्टरलॉक कार्य पूर्ण होने के पष्चात रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण टनकपुर से 01 एवं 04 फरवरी,2024 को चलने वाली 15076 टनकपुर-षक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेषन पर यात्रा समाप्त करेगी एवं 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 02 एवं 05 फरवरी,2024 को चोपन स्टेषन से जायेगी। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-07
गोरखपुर, 31 जनवरी, 2024: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 29 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बुढ़वल को गाड़ी संख्या-15273 में क्रमशः 05 एवं 09 वर्ष के दो लड़के लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़के को बाल कल्याण समिति, बाराबंकी को सुपुर्द किया गया।
30 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-15054 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 30 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी संख्या-14010 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर कप्तानगंज पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 30 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बादशाहनगर द्वारा रेलवे स्टेशन बादशाहनगर से महिला यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 28 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-22411 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। 30 जनवरी, 2024 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
30 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-15716 से यात्री का छूटा तीन बैग एवं 70 अदद जीवित कछुए बरामद किया गया। बरामद कछुए को वन्य जीव संरक्षण विभाग को सुपुर्द किया गया तथा बैग को यात्री के उपस्थित होने पर उसे सुपुर्द किया गया।
30 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-19091 से 30 गत्ता अमानक पानी की बोतलंे बारमद कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading