बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर प्रदेश में रामराज्य स्थापित करें मुख्यमंत्री– रूपेश

गोरखपुर। 02 फरवरी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल,अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पर आज जिलाधिकारी का कार्य देख रहे उनके प्रतिनिधि एसीएम श्री के० एम० त्रिपाठी के हाथों मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों की मांगे निम्नवत है:–
(१) पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
(२) कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सेलरी 18000 हजार रूपया प्रति माह से बढ़ाकर 26000 हजार रूपया प्रति माह की जाए।
(३) पंडित दीनदयाल कर्मचारी कैशलेश चिकित्सा कार्ड में ओपीडी की भी व्यवस्था लागू की जाय ।
(४) बजट में कोरोना काल के समय 18 महीने के फ्रिज डीए के एरियर को देने की व्यवस्था किया जाए ।
(५) सभी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जाए।
(६) वेतन विसंगति निलंबित भत्तों की बहाली सहित सभी सहमति मांगे पूरी की जाए।
इसके अलावा पीपीगंज ब्लाक में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री मेहरून निशा के प्रमोशन के मामले में एसीएम महोदय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन कर नियमानुसार प्रमोशन की कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
ज्ञापन सौंपने के बाद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में राम लला स्थापित हो गए हैं अब उ प्र० में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश में रामराज्य की स्थापना करें। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल,उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय ,अनूप कुमार, इजहार अली, रामधनी पासवान, आनंद सिंह सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
