गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर अटेवा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में लखनऊ में रन फार ओ.पी. एस. में सैकड़ो शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 4 फरवरी 2024 को प्रातः 3 बजे ही गोरखपुर के शिक्षक कर्मचारी रन फार ओपीएस की पिंक ड्रेस पहनकर बस से रवाना हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि रन फार ओ.पी.एस.का जो मैराथन दौड़ हुआ उससे हम अपनी पुरानी पेंशन बहाली का एक संदेश उत्तर प्रदेश सरकार को देने का कार्य किए ताकि 2024 लोक सभा चुनाव से पहले हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल हो सके। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रन फार ओ पी एस लखनऊ में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारी एक ड्रेस में नजर आए उससे लोगों में पुरानी पेंशन बहाली की एक उम्मीद जगी । गोरखपुर से बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी इस दौड़ में प्रतिभाग किया । जिला संरक्षक प्रताप नारायण सिंह,मण्डलीय मंत्री अभिषेक गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक, अखण्ड  प्रताप मिश्र, सुनील शर्मा, अर्जुन गुप्ता, शिव प्रसाद शर्मा,दिलीप गुप्ता,अजय भाष्कर, अवधेश कुमार, लक्ष्मी प्रजापति,वसीम बानो, अनामिका प्रजापति,वंदना त्रिपाठी, इंदू देवी, प्रभाष ,वीरेंद्र ,प्रवीण भारती, शैलेन्द्र प्रताप, सुनील  सिंह, देव कुमार,संजीव राय, आलोक नायक, मोनू यादव, अभिनव सिंह, अरमान अली ,रामज्ञान, प्रमोद, यादवेंद्र ,दिनेश ,जितेंद्र ,बड़ेलाल,के साथ अटेवा गोरखपुर के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading