AIMIM से अनिल भारती ने गोरखपुर लोक सभा प्रत्याशी के रूप में पेश दावेदारी।

गोरखपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर AIMIM द्वारा गोरखपुर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी जोरो पर है, इसी क्रम में मंगलवार को रुस्तमपुर स्थित AIMIM जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद उल्लाह के उपस्थिति में समाजवादी पार्टी छोड़कर मजलिस में शामिल हुए अनिल कुमार भारती ने जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मध्य गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की, एवं मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया, चूंकि गोरखपुर से AIMIM पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गोरखपुर के कई माने जाने लोग लगातार जिला अध्यक्ष से संपर्क कर रहे हैं, जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत होगी पार्टी हाई कमान उन्हें ही टिकट देगी आप सभी लोग प्रयासरत रहें पार्टी हाई कमान का फैसला ही सर्वोपरी होगा।
इस मौके पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता मुनव्वर अहमद, जिला महासचिव शमीम खान, शहबाज अली असलम अली, सलमान अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading