
गोरखपुर।24फरवरी संत रविदास जयंती शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिला रविदास महासभा ने अलवापुर स्थित रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा के साथ संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित की यात्रा में शामिल झाकियांँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा संत रविदास मंदिर से पूजन अर्चना के बाद शुरू होकर दुर्गाबाड़ी चौक, चरनलाल चौक, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर ,बसंतपुर, लालडिग्गी ,घासीकटरा, व जाफरा बाजार होते हुए पुनः रविदास मंदिर पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई वक्ताओं ने संत रविदास की जीवन दर्शन पर प्रकाश डालें इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजन कुमार, जिला महामंत्री संतराज भारती, शुकदेव प्रसाद, राजकुमार, पूर्णमासी,पशुपतिनाथ रविकुल, सुरेंद्र भारती, अमित कुमार, दयानंद भारती, सोमई प्रसाद ,विद्याधर, सुरेश कुमार भारती, विष्णु कांत ,गोपाल प्रसाद, इंद्रेश कुमार,अमरनाथ,सुरेश प्रसाद,बेनी प्रसाद, देवेंद्र मणि भारती, बृजमंहन, राजकुमार भारती, भरत प्रसाद, वीरेंद्र कुमार अजय कुमार, संजय कुमार गौतम मोलहू प्रसाद व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
