हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में 5773 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

गोरखपुर।आज प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान तथा इण्टरमीडिएट लेखाशास्त्र की परीक्षा जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा केन्द्रों पर वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।प्रथम पाली विज्ञान में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 74886 थे, जिसमें 70925 उपस्थित तथा 3961 अनुपस्थित थे। इण्टरमीडिएट लेखाशास्त्र में कुल 1911 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमे 1869 उपस्थित तथां 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली हाई स्कूल कृषि विज्ञान में कुल 446 परीक्षार्थी पंजीकृत, 426 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इण्टरमीडिएट जीवविज्ञान में 25881 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 24676 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1205 अनुपस्थित रहे, गणित विषय में 12924 परीक्षार्थी पंजीकृत 12388 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 536 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।जनपदीय कन्ट्रोल रूम द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों की लाइव मानिटरिंग की गई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, जनपदीय सचल दल तथा मण्डलीय सचल दल द्वारा किया गया। दोनों पालियों की परीक्षाएं नकलविहीन एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading