हड़ताल नही पेंशन चाहता है कर्मचारी – मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर। 1मार्च पुरानी पेंशन बहाली की संकल्प को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन लोक निर्माण विभाग में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ई० राम समुझ और संचालन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल उपस्थित रहे।
*बैठक में कर्मचारियों का मुख्य मुद्दा*
(1)पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए (2) कोरोना काल में डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर दिया जाए (3) फिटमेंट फार्मूला 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किया जाए (4) महंगाई भत्ता 50’/, हो गया है नियमानुसार इसे मूल वेतन में मर्ज किया जाए (5) आठवें वेतन आयोग की कमेटी गठित की जाए (6)सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जाए। रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल,राम समुझ ने संयुक्त वार्ता में कहा की सरकार इन सभी मांगों को आचार संहिता लागू होने से पूर्व शासनादेश जारी करे अन्यथा कर्मचारी पेट की रोटी के लिए मजबूर होकर हड़ताल के लिए बाध्य होगा कर्मचारी नेताओं ने कहा की हमें हड़ताल नही बल्कि पुरानी पेंशन सहित अपनी मांगों को पूरा होने से मतलब है यदि सरकार समय रहते उसे पूरा करे तो हड़ताल टल सकती हैं।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव,मदन मुरारी शुक्ल ,राम समुझ,इंद्रजीत दूबे, अनूप कुमार, इजहार अली, इंद्रजीत सिंह, रामधनी पासवान, सुभाष पांडे, राजेंद्र, बलराम ,सुखदेव, मिश्रीलाल,अशफाक अहमद शैलेश ,अजय सिंह एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
