गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सदर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कैम्पियरगंज विधान सभा में चुनाव कार्यालय का उदघाटन विधानसभा चुनाव प्रभारी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अश्विनी त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा हुआ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर पर सम्पर्क स्थापित कर 400 के लक्ष्य को प्राप्त करना है।इस मौके पर अध्यक्ष मत्स्य विकास निगम रमाकांत निषाद सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ०प्र० विजय शंकर यादव जी विधानसभा चुनाव संयोजक जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं संचालन के.वी.सिहं ने किया कार्यक्रम में गणेश दत्त त्रिपाठी ,अश्विनी जायसवाल, सदानंद शर्मा ,गोपाल सिंह गणेश कुमार मद्धेशिया ,केन्द्रीय चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य, कमलेश वर्मा ,नामित सभासद अजीत सिंह शशि ,अमित सिंह मोनू, धीरज त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि अजय गिरी, गणेश सहानी ,अजय तिवारी, संगम द्विवेदी, शशिभूषण पासवान, प्रेम नाथ गौड़, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading