वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल मुएथाई इंडिया का शुभारम्भ

विश्व की अग्रणी मुएथाई संस्था डब्ल्यू बी सी वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल मुएथाई थाई ने मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के महासचिव दयाचन्द भोला को डब्ल्यू बी सी एमेच्योर मुएथाई इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसी सम्बन्ध में दिल्ली के शास्त्री नगर स्थित मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के प्रधान कार्यालय में रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा यह जानकारी दी गयी।
ज्ञात्त हो कि पिछले माह फरवरी में बैंकॉक के लुमपीनी स्टेडियम में आयोजित हुई वर्ल्ड मुएथाई चैम्पियनशिप 2024 में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार एवं महासचिव दयाचन्द भोला ने निर्देशन में भारतीय मुएथाई दल ने तीन पदक जीतकर देश नाम रौशन किया है। यही नहीं स्वयं दयाचन्द भोला एवं शालिनी सिंह ने इस विश्व प्रतियोगिता में रैफरी एवं जज की भूमिका भी निभाई।
भारत में मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन की गतिविधियों एवं प्रयासों को मदॅदेनजर रखते हुऐ वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल ने अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैफरी एवं जज दयाचन्द भोला को भारत में डब्ल्यू बी सी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति के उपरात खुशी जाहिर करते हुए दयाचन्द भोला ने बताया कि अब भारत में मुएथाई का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। मुएथाई की राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नकद पुरस्कार टाईटल बैल्ट रैंकिग सीरीज रिंग ऑफिशियल सेमिनार व प्रशिक्षक सेमीनार ग्रेडिंग परिक्षाऐं आदि नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।
दिल्ली में आयोजित सभा को दौरान आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीखों एवं आयोजन स्थल को लेकर भी निर्णय लिया गया। वर्ष 2025 में इटली में होने वाली विश्व मुएथाई प्रतियोगिता हेतु चयन एवं चयनित खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने हेतु भी निर्णय लिये गये। यही नहीं आगामी दिनों में वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल के तकनीकी अधिकारियों के निर्देशन में देश के रैफरी एवं जजों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
सभा के दौरान डब्ल्यू बी सी मुएथाई इण्डिया की वेबसाईट का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading