गोरखपुर । शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई जहां बड़े बूढ़े नौजवान बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां देते हुए होली मनाई ।
ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो खोराबार थानाअंतर्गत ग्राम सभा डांगीपार में पारंपरिक तरीके से होली मनाया गया जहां बच्चों ने डीजे पर भोजपुरी फाग गीतों पर डांस किया तो बड़े लोगों ने पुरानी बातों को याद करते हुए आपस में पारंपरिक चौताल डेढ़ताल उलारा गाकर आपस में होली का आनंद उठाया । रंगों का त्योहार होली जहां रंग-बिरंगे अबीर गुलाल के साथ लोग नजर आते हैं वहीं घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं जिसमें गुझिया का बहुत बड़ा महत्व है और लगभग हर घर में चाहे वह अमीर हो गरीब हो गुझिया उसके घर जरूर बनता है । सुबह बच्चे पिचकारी से जहां रंगों को एक दूसरे को डालकर खेलते हैं वहीं शाम होते होते सभी लोग अबीर गुलाल लेकर एक दूसरे के माथे पर लगाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और शाम होते होते लोग अपने घरों को आकर सो जाते हैं । होली की खास बात ये रही की कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी शांतिपूर्ण माहौल में पूरे ग्राम सभा के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई ।


