बड़गो मस्जिद जुमे नमाज़ मे पुलिस टीम मौजूद रहीं
थाना रामगढ़ताल पुलिस टीम अपने क्षेत्र मे सक्रियता से मौजूद रहीं


गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पुलिस टीम वार्ड 11 बड़गो हुसैनी जामा मस्जिद जुम्मे की नमाज को लेकर सक्रिय रहीं नमाज़ सकुशल सम्पन्न रहीं। मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से मौत के बाद गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाई गई थी।गोरखपुर एसएसपी के निर्देशअनुसार थाना रामगढ़ताल क्षेत्र मे बड़गो,गेहुंआसागर,चिल्मापुर मे जुमे की नमाज को लेकर सक्रिय दिखी जिससे कोई अप्रिय घटना की सूचना न मिले। यूपी बांदा जेल में हुई घटना को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित है धारा 144 लगा हैं सभी को शांति बनाए रखने के लिए निर्देश हैं। गोरखपुर की पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव है तत्पर कहीं कोई समस्या न हो इस लिए अपने बीट मे पुलिस एक्टिव रहीं।
