सूरजकुंड पुल से स्कूटी सवार युवती नाले में गिरी, लगी गंभीर चोटे
गोरखपुर।सूरजकुंड पुल से स्कूटी सवार युवती पुल से नीचे नाले में गिरी जिस कारण उसको गंभीर चोटें लगी है।तिवारीपुर पुलिस ने युवती को नाले से निकालकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।आपको बता दें कि सूरजकुंड पुल से आए दिन कोई ना कोई मोटरसाइकिल या एक्टिवा सवार मोड पर तेज गति से आने के कारण गिरकर जान गवा देते हैं।अभी एक हफ्ता पूर्व ही एक युवक पुल से नीचे गिर गया था।जिससे उसकी मौत हो गई थी।
