


गोरखपुर! सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नौका विहार पर जन जागरूकता हेतु संगठन के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के साथ जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान युवा समाजसेवियों ने जनता से आगामी गोरखपुर में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व स्वेच्छा से अपने मत का प्रयोग करने कि अपिल किये,तथा गोरखपुर जिला में 80 प्रतिशत मतदान करने में सहयोग प्रदान करने को कहा,पहले मतदान फिर जलपान के उद्देश्य से सैकड़ों मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर वोट प्रतिशत बढ़ाने कि सहमति प्रदान किये।
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता के एक एक वोट बहुमूल्य है जिनको मतदान के दिन घर से बाहर निकल कर मताधिकार का स्वेच्छा से प्रयोग करना चाहिए. युवा मतदाता देश के कर्णधार है जिनको महाअभियान में सहयोग करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में एक सारथी बन कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए.
इस दौरान अमनदीप,मनोज सिंह सलीम खान, पंकज कुमार, जितेन्द्र चौधरी, धीरेन्द्र सैनी, संदीप पाण्डेय,सोनू दूबे, रमेश कन्नौजिया, ममता शुक्ला,नसीम अली,कमरान कुरैशी, जावेद अख्तर, संजय तिवारी, शालू सिंह, चंचल पटेल, भगवंत पाल, नीरज पाठक, संजना तिवारी, रानी कुशवाहा, महेश भारती, त्रिलोकीनाथ,गजेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों राहगीर जनता ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता दिखाई।
