डाक देने जा रही महिला कर्मचारी से ई-रिक्शा सवार युवकों ने किया लूटगोला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोलाबाजार गोरखपुर ।
।गोला थाना क्षेत्र के भीटी गांव के पास तहसील का डाक देने जा रही महिला कर्मचारी से ई रिक्शा सवार युवकों ने सोमवार देर शाम को उसका कनफूल और जीऊतिया का लाकेट लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर दे दिया है।तहसील की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मैनावती पत्नी स्व शिवपूजन है। वह सोमवार को देर शाम पैदल ही तहसील का डाक लेकर विद्युत उपकेंद्र देने जा रही थी। अभी वह उपनगर के तहसील चौराहे के आगे चंद चौराहा की ओर बढ़ रही थी कि पक्का कुंआ के पास ई रिक्शा पर सवार युवक आए और बातों में उलझाकर उसे जबरदस्ती ई रिक्शा पर बैठा लिए। उसके बाद उसे लेकर बड़हलगंज की ओर चल दिए। पीड़िता के अनुसार भीटी गांव के बाग के पास उसके कान में पहना कनफूल और जीऊतिया में लगा लाकेट लेकर फरार हो गए और उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने पुत्र को दिया और वे दोनों तहसील परिसर में स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर तहरीर दिए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading