गोरखपुर मोहर्रम के चांद का दीदार 6 या 7 जुलाई को होने के बाद महानगर के विभिन्न इमामबाड़ों से जुलूस निकलना शुरु हो जाएगा और इमामबाड़ा स्टेट का चारों फाटक जनता के
लिए खोल दिया जाएगा आज इमामबाड़ा स्टेट में शहर के मुतवल्लियों इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों की एक बैठक इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब की सदारत में आयोजित किया गया जिसका संचालन इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने किया अपने अध्यक्षीय संबोधन में इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब ने मुतवल्लियों को सलाह दी है कि मोहर्रम का जुलूस परंपरागत मार्ग से ही निकाले जिला प्रशासन का सहयोग करें सभी धर्म का सम्मान करें अमनो अमान को कायम रखें जुलूस से किसी को तकलीफ न होने पाए जुलूस उठाने के संबंध में विभिन्न समस्याएं आई हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है मियां साहब ने कहा सद्भाव हमारी विरासत है इसे कहीं से भी क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए जुलूस को लेकर तमाम समस्याएं आई है हम जिला प्रशासन के अधिकारियों से यह अपील करते हैं कि जुलूस मार्ग का निरीक्षण समय से पूर्ण कर ले
बैठक में मियां साहब के साहबजादे अयान अली शाह विशेष तौर पर मौजूद रहे
बैठक को संबोधित करते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने सभी मुतवल्लियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जुलूस उठाने से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है उसे हल कराने की पूरी कोशिश होगी जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन मियां साहब से संपर्क बराबर बनाए हुए आप समय से जुलूस उठाकर जिला प्रशासन का सहयोग करें और जिला प्रशासन भी मुतवल्लियों का सहयोग करें उक्त जानकारी इमामबाड़ा स्टेट के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा
आज इमामबाड़ा स्टेट में जो मुतवल्ली हज़रात आए हैं हम कमेटी के तरफ से उनका स्वागत करते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि अपना जुलूस परंपरागत रूप से निकालेंगे कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं करेंगे बैठक में मुख्य रूप से हाजी सोहराब खान हाजी अमीरुद्दीन सैयद वसीम इकबाल शमीम अहमद अंसारी शकील शाही आदाब नियाजी मोहम्मद वसीम मौलाना तामीर अहमद अजीजी शमीम अहमद हामिद अंसारी फैजान करीम इमरान खान मिनहाज सिद्दीकी कबीर अली तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading