
कैम्पियरगंज संवाददाता। कैंम्पियरगंज उत्तरी रेलवे गेट पर ऊपरगामी पुल बनने से कैंम्पियरगंज व्यापारी भयभीत हैं। वहीं व्यापारी लामबंद हुए व्यापारियों ने बैंठक करते हुए एक निर्णय लिया की ऊपरगामी पुल बनाने से यहां के व्यापारियों का दुकान रोजी रोजगार खत्म हो जाने से रोजी-रोटी के लिए महामारी पड़ जाएगा जिससे कैंम्पियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा बाजार व्यापारियों ने सैकड़ो की संख्या में गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के गोरखपुर आवास पर जाकर एक लिखित ज्ञापन दिया गया सांसद ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाईपास का प्रस्ताव रखूंगा और निरस्त कराकर इसका विकल्प बाईपास के रूप में किया जाएगा जिससे व्यापारियों में खुशी का लहर दौड़ पड़ा और अपने लोक प्रिय सांसद का जय जयकार करने लगे
