गोरखपुर।  PDA के जननायक समाजवादी पार्टी के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के पूर्व संध्या की अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में शाहपुर, जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्थान के अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिन केक काटकर फल, मिठाई, चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया बच्चों ने कहा आप जियो हजारों साल, हैपी बर्थडे टू यू।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं अनवर हुसैन ने कहा कि पूरा देश माननीय श्री अखिलेश यादव जी को आशा भरी निगाहों से देख रहा है ऐसे में हम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की लम्बी उम्र के लिए दुआ करतें हैं। इस कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। और जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना की। इस मौके पर इम्तियाज़ अहमद, अनवर हुसैन, अभिमन्यु मौर्या पूर्व पार्षद,सत्य प्रकाश जायसवाल, विनोद यादव, विनोद विश्वकर्मा, विजय यादव, शुभम यादव, मोहम्मद हसन, गोविंद,दीपक खरबार, हिमालय कुमार, शहाबुद्दीन अहमद, आफताब अहमद, अनूप यादव, टिंकू, अरविन्द गौड, मोहम्मद शहजाद, इत्यादि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading