30 जून को आम आदमी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
बैठक में जिले के कोने कोने से आयेआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद मेरे प्रस्ताव पर राज्यसभा सांसद एवम प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अनुमति पर प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा विजय कुमार श्रीवास्तव जैसे तेज तर्रार कार्यकर्ता को मनोनीत किया गया।
पंचायत प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने कहा कि जिस दमदारी से विजय कुमार श्रीवास्तव ने महानगर अध्यक्ष का कार्यकाल उसी तरह से अब जिले की भी कमान संभालेंगे।
सुनील श्रीवास्तव ने कहा वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए विजय कुमार श्रीवास्तव जैसे नेता का जिलाध्यक्ष बनना बहुत जरूरी था।
पूर्व मेयर प्रत्याशी रमेश शर्मा ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार श्रीवास्तव के मनोनयन पर खुशी जताई।
पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र पांडे ने हर सम्भव मदद की बात कही।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमिताभ जायसवाल ने कहा कि विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी।
दिलीप मौर्या पुष्पगुच्छ देते हुए कहा कि विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरे जिले में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा।
कुंज बिहारी निषाद औऱ राजेश राजभर ने विजय कुमार श्रीवास्तव को माल्यार्पण करते हुए कहा कि अब दमदार और ईमानदार छवि वाले संघर्षशील नेता जिलाध्यक्ष बना है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात कही, उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों जनहित के खिलाफ किये जा रहे कार्यों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज की जाएगी। पार्टी का बूथ लेबल तक गठन करके आम आदमी पार्टी की मुफ्त शिक्षा स्वास्थ बिजली तीर्थयात्रा बसों में मुफ्त यात्रा मुफ्त पानी का प्रचार प्रसार जनजन तक किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला महासचिव एडवोकेट मक़सूद आलम ने सभी आगुन्तको को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबसे मिलकर सब के सहयोग से कार्यकरणी का गठन करने के बाद जनहित के मुद्दों पर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सेअरुण श्रीवास्तव फूलबदन यादव मोहम्मद कलीम प्रिया बौद्ध बृजेश्वर द्विवेदी सुशील यादव विनीत मिश्रा जायद खान तुषार श्रीवास्तव गामा पासवान अविनाश प्रजापति सन्तोष कुमार राजेश कसौधन धनन्जय श्रीवास्तव निरंजन कुमार हरिओम अभिषेक मिश्र दिवाकर गौड़ और संतोष यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading