शिव सत्संग मंडल के संस्थापक कृष्ण कन्हैया बाबूजी की जयंती
पर किया गया वटवृक्ष रूपी बरगद पौध का रोपण
वरिष्ठ सत्संगी मनोज पांडेय के आवास पर हुआ भव्य सत्संग का आयोजन
हाथरस की घटना में मृतकों की आत्म शांति हेतु महाकाल से की गई सामूहिक प्रार्थना

हरदोई 3 जुलाई 2024 शिव सत्संग मंडल भारतवर्ष के संस्थापक एवं शिव विश्व कल्याण संस्थान के प्रणेता ब्रह्मलीन तपोनिस्ठ संत कृष्ण कन्हैया गुप्त बाबूजी कृष्ण कन्हैया गुप्त बाबूजी की पावन 84 वी जयंती के पुनीत अवसर पर सर्वप्रथम वातावरण को शुद्ध स्वच्छ रखने हेतु पर्यावरण को पल्लवित बनाने के लिए बाबूजी के स्मरण में सर्कुलर रोड स्थित बेला ताली पार्क में  शिव विश्व कल्याण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव संस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ सुरनाथ अवस्थी खुनखून तथा वरिष्ठ सत्संगी महात्मा हरिराम राठौर, सत्संगी राम बहोरन मिश्रा अधिवक्ता एवं संयुक्त मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा  द्वारा बरगद पौधा वटवृक्ष रूपी रोपित किया गया संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा  बाबूजी की पावन जयंती के अवसर पर आज एक वृक्ष का रोपण किया गया है आज से  बाबूजी की याद में दो माह तक यह पुण्य कार्य निरंतर 501 पौधे रोपित किए जाएंगे वरिष्ठ सत्संगी महात्मा हरिराम ने कहा सभी लोग कम से काम प्रतिदिन एक पौध अवश्य लगाएं
इसी क्रम में बाबूजी की जयंती समारोह का आयोजन वरिष्ठ सत्संगी मनोज पांडेय के आवास स्थित मोहल्ला कृष्ण नगरिया में सत्सग का आयोजन दीप प्रज्वलित कर सामूहिक शिव प्रार्थना उपरांत शिव सत्संग मंडल भारतवर्ष के संस्थापक ब्रह्मलीन तपनीश संत कृष्ण कन्हैया बाबूजी के आध्यात्मिक कृतित्व एवं प्रभावशाली ऊर्जावान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते जनपद शाहजहांपुर से पधारे संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत भट्ट जी ने वेदानुकूल शिवत्व की विधिवत व्याख्या की
संस्थान के प्रदेश प्रचार मंत्री महात्मा उदय प्रताप सिंह जी ने बताया बाबूजी का जीवन एक आध्यात्मिक प्रयोगशाला था जिन्होंने हम सभी को सत्यम शिवम सुंदरम की यथार्थ ता का आत्मबोध कराया वास्तव में बाबूजी एक तपोनिस्ठ् संत थे
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा वैदिक और सनातन धर्म हमेशा से है और हमेशा रहेगा जिसका हमें आत्म चिंतन करने के लिए बाबूजी ने कल्याणकारी एवं कल्याण स्वरूप परमात्मा शिव की उपासना आराधना करने के लिए उन्मुख किया श्री गुप्त ने कहा बाबूजी के पद चिन्हों पर  चलने का अथक प्रयास कर रहा हूं वास्तव में बाबूजी ने संपूर्ण जीवन मानव समाज को वेदांत रूपी आध्यात्मिक मार्ग दिखलाकर हम सभी को कृतार्थ किया
संस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ खुनखुन अवस्थी ने कहा बाबूजी ने वैदिक मार्ग को पल्लवित व संरक्षित रखने के लिए अपने जीवन में धर्म आध्यात्म और शिवत्व को सर्वोपर रखा और संपूर्ण मानव जाति को शिव रूपी सद मार्ग की ओर उन्मुख करने का अतुलिनीय एवं उत्कृष्ट पुण्य कार्य किया इसलिए हम सभी को मिलकर बाबूजी के पद चिन्ह पर चलकर वैदिक सनातन धर्म को पल्लवीत व संरक्षित रखने के लिए जन-जन और घर-घर में धर्म दीप जागृत कर शिवरूपी  आत्म चिंतन की ओर संपूर्ण मानव जाति को प्रेरित करना होगा तभी बाबूजी के आध्यात्मिक विचारों की प्रासंगिकता एवं सार्थकता सिद्ध हो सकेगी
जयंती समारोह का संचालन संस्थान के प्रदेश सचिव जय प्रकाश त्रिपाठी ने किया
तथा संस्थान की नारी शक्ति की हरदोई जिला अध्यक्ष धर्मनेत्री श्रीमती अर्चना सिंह एवं धर्म प्रेरक रमेश चंद्र गुप्ता जी ने आध्यात्मिक से ओत प्रोत भजन सुना कर शिवभक्तिको उत्प्रेरित किया
जयंती समारोह कार्यक्रम के उपरांत जनपद हाथरस में हुए हृदय को जकझोर  स्तब्ध कर देने वाली देने वाली घटना में 124 सत्संगी जनों की मृत्यु अत्यंत पीड़ा दायक परमात्मा शिव दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को अति शीघ्र स्वस्थ करें 2 मिनट मोन रखकर परमात्मा महाकाल से सामूहिक कामना की गई

जयंती समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सत्संगी  मनोज पांडे कपिल चौहान रजनीश मिश्रा अर्चना मिश्रा वीना गुप्ता चंद्रमुखी छोटी बिटिया शिल्पी रामबहोरण मिश्रा उमेश गोस्वामी सहित सैकड़ो संस्थान के अनुयाई शिव भक्तजन उपस्थित रहे शिव भक्ति को उत्प्रेरित किया

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading