गोरखपुर । सदाबहार गायक किशोर कुमार के 95वीं जयंती के मौके पर किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी एवं अनुदीप क्रिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 1 अगस्त से 4 अगस्त तक चार दिवसीय किशोर कुमार फेस्टिवल में शामिल होने के लिए 28 जुलाई दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक एक ऑडिशन का आयोजन किया गया है ,राजकीय बौद्ध संग्रहालय के निकट जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अनुराग सुमन ने बताया कि यह ऑडिशन पूरी तरह निशुल्क है । किशोर कुमार फेस्टिवल के चारों दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होने वाले हैं जिनमें किशोर कुमार जी के गानों पर आधारित डांस,रेट्रो फैशन शो और भी कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे ।
इन कार्यक्रमों में किसी भी उम्र के कलाकार किशोर दा को अपने गीतों के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading