गोरखपुर।इफको के तत्वाधान में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बालापार में आयोजन किया गया।आयोजन के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह रहे ।आयोजन में इफको के उप महाप्रबंधक विपणन लखनऊ जसवीर सिंह ने उपस्थित दुर्गेश पाण्डे,लालू यादव,रामरक्षा पाल,सुरेश यादव सभी, बिक्री केंद्र प्रभारियों को अपने केंद्र के निकट एक-एक नैनो यूरिया प्लस का प्रक्षेत्र प्रदर्शन लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि नैनो प्लस यूरिया में 20% नाइट्रोजन है जो कि पौधों के नाइट्रोजन की आवश्यकता को तुरंत पूरा करता है और इससे पौधा काफी लंबे समय तक हरा भरा रहता । उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से किसानों की लागत भी कम होती है तथा उत्पादन में भी वृद्धि देखी गई है । साथी साथ उन्होंने नैनो डीएपी के बारे में भी बिक्री केंद्र प्रभारियों को विस्तार से बताया और कहा कि इससे भी किसान की लागत कम होती है तथा उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ अन्न की गुणवत्ता में भी सुधार होता है । उन्होंने बताया कि जो किसानों की एक समस्या इसके स्प्रे करने में आती थी उसे समस्या का भी समाधान इफको द्वारा किया गया है और गोरखपुर जनपद को कल 5 ड्रोन दिए गए हैं इससे की नैनो यूरिया नैनो डीएपी एवं सागरिका का स्प्रे खड़ी फसल पर आसानी से किया जा सके । कार्यक्रम का संचालन उप क्षेत्र प्रबंधक गोरखपुर कौशिक कुमार पांडे ने किया तथा इस कार्यक्रम में एस.एफ.ए. सुनील मौर्या सहित जिले के लगभग 100 बिक्री केंद्र प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading