गोरखपुर बीएन पब्लिक स्कूल भिलौरा, में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजवीर सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने खेलों में बच्चों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर प्रथम स्थान, क्रीड़ा भारती बरौली द्वितीय स्थान तथा महावीर छपरा तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर भरवलिया गोरखपुर प्रथम स्थान पर और द्वितीय स्थान पर ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर, तृतीय स्थान पर मेजबान बी एन पब्लिक स्कूल रहा। इस कार्यक्रम में 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश खो-खो संगठन के पदाधिकारी बीएन मिश्रा जी रहे। निर्णायक के रूप में ओंकार माधव कन्हैया विशाल और सनी ने निभाई है। बी एन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने तथा प्रबंधक मानवेंद्र पांडे जी ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया इस कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अमर सिंह सचिव गोरखपुर खो-खो संघ ने किया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता सिंह महिला थाना से तथा पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा एस बी आई के विनय कुमार सिंह रहे। गोरखपुर खो-खो संगठन के अध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, दानवीर सिंह अमरदीप सहित क्षेत्रीय जनता ने इस प्रतियोगिता का भरपूर मजा लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading