नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर दो हनुमत नगर में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया। एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने कहा कि हम सभी को अपने पुरखों के त्याग और बलिदान को याद रखना चाहिए और देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। झंडारोहण नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 2 के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने किया एवं दीप प्रज्वलित भी किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया एवं भक्ति गीत भी गाए जिसमें बच्चों ने आए हुए सभी आगंतुकों एवं स्कूल के प्रधानाध्यापकों , आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सभी का मोह मोह लिया। मौके पर मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय साहबगंज पीपीगंज के प्रधानाचार्य दिनेश लाल श्रीवास्तव, पुन्नालाल सुजीत कुमार वर्मा जमशेद आलम मनोज कुमार यादव विश्वनाथ चौधरी राम सजीवन चौधरी शिव शरण चौधरी रामू चौधरी मेवा लाल चौधरी अमर लाल सहानी मंजू द्विवेदी रीना राय शशि कला शीला देवी पूनम यादव कौशल्या देवी सरोज एवं विद्यालय की रसोइया एवं काफी बच्चे मौके पर उपस्थित रहे।