
पेंशन सहित अन्य मांगे न मिलने पर अब लोकसभा का घेराव करेंगे केंद्र राज्य कर्मचारी,पानी की बौछार लाठी डंडा गोली भी खाने को संकल्पित हैंः
अशोक पांडे
गोरखपुर। 16 अगस्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आज सिद्ध पीठ बाबा मुक्तेश्वर नाथ जी के स्थान पर पुरोहितों द्वारा आज जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर पुरानी पेंशन बहाली सहित सभी मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की मांँग किया गया। सभी कर्मचारियों ने सरकार से कहा बजट में भी कर्मचारियों को धोखा दिया गया अब आंदोलन के सिवा कोई और रास्ता बचता नहीं है। इसलिए पूरे देश में राज्य और केंद्र के कर्मचारी रेल सहित सभी लामबंद हो रहे हैं लोकसभा घेरने की तैयारी कर रहे हैं और आंदोलन क्रांति का मिसाल होगा। अगस्त महीना क्रांति का संदेश देता है और हमारी पेंशन को सरकार ने गुलाम बना लिया है इस तरह देश को आजाद करने में लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी और देश को आजाद कराया इसी तरह पेंशन के लिए भी कुर्बानी दी जाएगी। लाठी डंडा पानी की बौछार और गोली सब खाने को तैयार हैं अब सरकार स्वयं विचार करें की सरकार पेंशन देगी कि नहीं देगी और कर्मचारियों ने भी निर्णय लिया है जिस प्रदेश में चुनाव एवं उपचुनाव हो रहे हैं वहांँ पर सभी कर्मचारी सरकार को हराने का काम करेगे अर्थात पेंशन नहीं तो वोट नहीं इस कार्यक्रम में गोविंद, राजेश सिंह, बंटी श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ला, अशोक पांडे. पंडित श्याम नारायण शुक्ला. फुलाई पासवान ओंकारनाथ राय .इजहार अली, विनीता सिंह,जितेंद्र कुमार, रूपेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
