कैंम्पियरगंज समाचार। गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र कैंम्पियरगंज के कांग्रेस जनों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री युवा हृदय सम्राट स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्मदिन पर माल्यार्पण कर मनाई गई तथा उनके नाम पर एक फलदार वृक्ष का रोपण किया गया ।इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके प्रधानमंत्रीत्व कॉल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के गरीबों दलित अल्पसंख्यकों के लिए कई जनकल्याण कारी योजना चलाया। उन्होंने देश के विकास के लिए आधुनिक भारत के निर्माण के लिए कई बड़ी-बड़ी योजनाओं को चलाया तथा पड़ोसी देश से भारत के अच्छे संबंध बनाए रखने में आम भूमिका निभाई ।उन्होंने देश के 18वां वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया तथा त्री स्तरीय पंचायत में महिलाओं को आरक्षण दिलाया तथा देश में दूरसंचार के क्षेत्र में मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट का शुभारंभ किया ।आज आधुनिक भारत का रूप ले लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारीलाल जयसवाल पी सी सी सदस्य , हरिश्चंद्र अग्रहरि अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल, फैयाज अहमद सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,सल्लम खान ,शैलेंद्र यादव, जनार्दन राजभर,मोहम्मद इसरार, सुरेंद्र कुमार ,विशाल तोमर भारती ,प्रवेश कुमार राव, हाफीजुल अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading