कैम्पियरगंज से करमैनी तक सड़क पर दर्जनों जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आशीष कुमार अग्रहरी भाकियू जिलाध्यक्ष गोरखपुर ने मरम्मत कराने की मांग की है।
राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कैंम्पियरगंज से करमैनी रोड के बीच शिवपुर,कंटाईन माता स्थान, बनभागपुर,करमैनी चौकी तक जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। करमैनी चौकी के सामने गड्डों में बड़े वाहनों के टायर दग जा रहे हैं। इस रोड पर रोजाना पांच से छह बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। बारिश की वजह से बड़े बड़े गड्ढो में जगह जगह पानी भरा हुआ है। गड्डों में बाइक पहिया तेजी से पड़ने पर कपड़े खराब हो जाते हैं। कृष्ना पाण्डेय भैसला प्रधान प्रतिनिधि,अभिमन्यु सिंह भगवानपुर प्रधान,सोनू पांडेय,प्रमोद पांडेय, आदि ने बताया कि गड्डों की वजह से किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कैंम्पियरगंज से मोदीगंज रूट पर भी बारिश में सड़क खराब हो गई है। लोगों ने गिट्टी भरवाने की मांग की है। राजमार्ग के लिए कैंम्पियरगंज में नए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सर्विस लेन के बनाए बिना फ्लाईओवर बनाए जाने से लोगों को आवागमन करने में असुविधा हो रही है। जबकि पुराने फ्लाईओवर एक तरफ सर्विस रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि दूसरी ओर के लेन में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन पर आवागमन शुरू कराने की मांग की है। गोरखपुर सोनौली हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। इसके लिए कैंम्पियरगंज चौराहे पर पुराने फ्लाईओवर के पूरब तरफ नया फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। इस वजह से पुराने सर्विसलेन को बंद कर दिया गया है। उसकी जगह नया सर्विस लेन नहीं बना है। पुराने फ्लाईओवर के पश्चिम ओर सर्विस लेन पर गड्ढे हो गए हैं।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading