नुसरत अतीक गोरखपूरी की दो काव्य संकलन का विमोचन सम्पन्न

गोरखपुर। महानगर के होटल प्रगति इन गैस गोदाम गली विजय चौक पर नुसरत अतीक गोरखपुरी की दो काव्य संकलन ‘जुगनू एक सितारा एवं यादों की रेजगारी ‘ का विमोचन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर अजीज अहमद साहब मुख्य वक्ता अनिल कुमार राय पूर्व विभाग अध्यक्ष हिंदी डिपार्मेंट गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर संचालन कलीम कैसर अंतर्राष्ट्रीय शायर संयोजक दीदार बस्तवी ने किया। सम्मानित अतिथिगण में चौधरी कैफुलवरा अंसारी पूर्व अध्यक्ष उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश डॉ बुद्धिनाथ मिश्र डॉक्टर अखिलेश मिश्र डॉक्टर फारूक जायसी काजी अब्दुर्हमान रहे। यह प्रोग्राम अदबी चौपाल साहित्यिक संस्था गोरखपुर के द्वारा किया गया। संयोजन समिति में अरशद अहमद आज़मी डॉक्टर अमननाथ जायसवाल फरुख जमाल डॉक्टर अशफाक अहमद डॉक्टर मुस्तफा खान अरशद राही सहित बड़ी संख्या लोगो ने शिरकत की ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading