भाजपा बूथ सदस्यता कार्यशाला का आयोजन
संगठन पर्व में प्राण- प्रण से जुटे बूथ अध्यक्ष:अजय बजरंगी
सदस्यता अभियान विशेष पर्व :अजय गुप्ता
भाजपा दीनदयाल नगर मण्डल के महात्मा ज्योतिबा फुले नगर वार्ड में बूथ अध्यक्षों की सदस्यता कार्यशाला आयोजित हुई।
जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट को महानगर संगठन ने प्रभारी बनाया कार्यशाला में उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष पर्व है पर्व की सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनतकश उर्जा से संभव हो सकती है ।
उन्होंने आगे कहा कि सदस्यता पर्व पांच वर्ष में एक बार आता है अतः सदस्यता की व्यापकता ही संगठन और सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है ।
कार्यशाला में मंडल महामंत्री विकास शर्मा, सेक्टर संयोजक भोला शंकर, बूथ अध्यक्ष राहुल पहलवान, सुरेश गुप्ता, अशोक गौड़, राहुल वर्मा, डॉ नितिश वर्मा, विष्णु शर्मा, गोविन्द कुमार, चमनलाल उपस्थित रहे।
