गोरखपुर सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द रक्तदान समूह, भारत के संस्थापक संरक्षक ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के आह्वाहन पर संगठन संचालक व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सदर गोरखपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष दूबे जी व विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन जी,वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.रक्तदान शिविर में दर्जनों रक्तवीरों ने हिस्सा लेकर रक्तदान महादान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा समाज के लिए मानवता का परिचय दिया यह कार्य जनमानस के हित में पुनीत कार्य है उपयुक्त बातें मुख्य अतिथि गोरखपुर जिला चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष दूबे जी ने कहा तथा साथ ही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री पुष्पदंत जैन जी ने कहा कि इस प्रकार से युवाओं को आगे आकर के समाज के हित में रक्तदान करना समाज के उत्थान के लिए काफी कारगर साबित होगा साथ ही वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी ने कहा कि युवाओं का प्रयास सदा ही सार्थक रहा है और जिस प्रकार से युवा जनकल्याण समिति कार्य कर रही है वह अत्यन्त ही सराहनीय है.
रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि आज युवाओं को तत्पर होकर के दरुरतमंद असहायों की रक्षा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान में आगे आना चाहिए क्योंकि रक्तदान महादान के समान है और इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने से आने वाले समय में जितने भी लोगों को रक्तदान की आवश्यकता होगी उन्हें सरलतापूर्वक रक्त प्रदान किया जाएग. इस दौरान रक्तवीरों को स्वामी विवेकानन्द रक्तदाता सेवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान मुख्य रूप से विजय श्रीवस्तव ,निखिल गुप्ता, प्रतिमा पाण्डेय ,रमेश पाण्डेय, मिन्नत गोरखपुरी,गगन अरोरा, दीपक निषाद,सूर्य मणि पाठक,बृजेश तिवारी,विजेन्द्र मिश्रा, डा. दीलीप,डा. गीता यादव , डा़ नीलम ,राकेश साहनी, गौतम गोरखपुरी आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading