बाली, इंडोनेशिया में डॉ. सुनील दुबे की पुस्तक ‘सौहार्द की वैश्विक गाथा: संत सौरभ’ का कवर विमोचित
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 40वें दिन 40वीं पुस्तक के कवर का विमोचन
गोरखपुर, भारत। बाली, इंडोनेशिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 40वें दिन 40वीं पुस्तक ‘सौहार्द की वैश्विक गाथा: संत सौरभ’ का कवर विमोचित किया गया। पुस्तक के लेखक डॉ. सुनील दुबे, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक हैं।
यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है। इसमें शांति, सद्भाव, विश्वबंधुत्व, मानवीय एकता तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान के संदेश को प्रमुखता दी गई है।
पुस्तक का कवर इंडोनेशिया के बाली में आयोजित भारत-इंडोनेशिया ग्लोबल फ्रेंडशिप समिट 2026 के संदर्भ में विमोचित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म स्थापनम के संस्थापक रासा आचार्य डॉ. आई. मादे धर्मयासा ने की। चेंगशुओ ‘जोया’ झांग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. डॉर्स. आई. गुस्ती नगुराह सुडियाना, एम.एसआई., कुलपति, हिंदू राज्य विश्वविद्यालय आई. गुस्ती बागुस सुग्रीवा, देनपासर, इंडोनेशिया रहे।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
इस साहित्यिक पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों के रचनाकारों को जोड़कर साहित्य के माध्यम से मानवता, सांस्कृतिक संवाद, शांति और वैश्विक सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है।
