
गोरखपुर ,अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर के विकास खंड पाली में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध करके प्रशिक्षण प्राप्त किया । बीआरसी पाली,ब्लाक में एफo एलo एनo का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत हुआ । जिसमें अटेवा के आवाहन पर प्रशिक्षण के दौरान पाली ब्लाक के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक नायक ने किया अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार ने 24 अगस्त 2024 को केन्द्रीय कर्मचारियों अधिकारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा कर दी । माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद से देश भर में केंद्रीय व राज्य के शिक्षकों, कर्मचारिंयों व अधिकारीयों ने विरोध करना शुरू कर दिया। यूनिफाइड पेंशन स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं, शिक्षक कर्मचारी अधिकारी इसका विरोध 02 से 06 सितंबर 2024 तक देश के समस्त शासकीय प्रतिष्ठानों में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी काली पट्टी बांध कर अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में माननीय विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 29/08/2024 को नो एन.पी.एस.नो यू.पी.एस. वन ली ओ.पी. एस.का हैस टैग ट्रेडिंग किया गया जो पांच घण्टे तक प्रथम स्थान में रहा है।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम मोदी सरकार का तत्काल से विरोध देश भर के केन्द्रीय व राज्य शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी कर रहे हैं। माननीय नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री से देश के एक करोड़ शिक्षक कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की घोषणा करें जो देश भर के केन्द्रीय व राज्य के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी आन्दोलनरत हैं।
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने घोषणा किया है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होते हैं तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।समस्त जिला शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से राष्ट्रीय घोषित कार्यक्रमों को सफल आयोजन करेंगे।प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी से आग्रह है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध एवं पुरानी पेंशन स्कीम का समर्थन करें ।इस अवसर पर आलोक नायक, अश्वनी सिंह, प्रशांत नायक,पूजा गुप्ता, कविता, देवी लाल, संतोष यादव,शमीम खान, रुद्रनाथ दूबे, अर्चना, दुर्गावती मौर्या, विजय लक्ष्मी,दीवान चंद, ए.आर.पी.अविनाश, धर्मेंद्र गौड़, सोनाली सिंह, साधना,कमलेश, अनामिका दूबे, अभिषेक मिश्रा,प्रिया सिंह,नेहा गुप्ता, अर्चना चौधरी,अंजू सिंह,निरु भट्ठ, शालिनी सिंह,आकाश सिन्हा,शिखा यादव,श्रेता वत्स,विनय वर्मा, अनुराधा, प्रीति अग्रहरी,पूर्णिमा उपाध्याय,पूनम गुप्ता एवं समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
