।गोरखपुर में नवनिर्मित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन भारत गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वन्दना शुभ मंगलाचरण बच्चों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने स्वागत भाषण में सभी गणमान्य अतिथियों का अभिवादन किया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब गोरखपुर में सैनिक स्कूल के लोकार्पण के लिए निमंत्रण मिला तो मैं भावुक हो गया। शिक्षा ही वह माध्यम है जो बदलाव लाता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नए अध्याय को जोड़ा है। इतना बड़ा होमवर्क कर लिया। इस भूमि को मै नमन करता हूँ। उक्त अवसर पर उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़, सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री मंत्री गुलाब देवी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान, मेयर मंगलेश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। और ग्राम पंचायतों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय पुलिस व्यवस्था व सुरक्षा के लिए तत्पर रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading