वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद तारिक वारसी के आकस्मिक निधन पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने शोक सभा किया

हमेशा हंसते-मुस्कराने वाले पत्रकार थे तारिक : अब्दुल्लाह

गोरखपुर। दैनिक स्वतंत्र चेतना के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद तारिक वारसी शब्बू के निधन पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने तारिक को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि तारिक हमेशा हंसते-मुस्कराते रहते थे। उन्हें किसी की परवाह नहीं रहती थी। वह अपने काम के प्रति समर्पित रहते थे। उन्होंने कहा कि उनका असमय दुनिया से चले जाना सभी को खल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे।
शोक सभा में हाजी कलीम अहमद फरजंद, शकील अहमद अंसारी, शीश महल दरगाह, जाफरा बाजार के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, मुहम्मद युनूस अंसारी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, वकील अहमद, रजी अहमद, मिस्बाहुददीन सिद्दीकी, हाफिज बदरूद्दीन, पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी, मंसूर आलम, पार्षद उजैर अहमद, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी शामिल थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading