


एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कराया मरीजों का उपचार
-न्यू पीएचसी परिसर को किया साफ
महराजगंज जनपद के महात्मा बुद्ध इण्टर कालेज अड्डा बाजार के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने नया प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बेलभार अड्डा बाजार में गुरूवार को आये मरीजों की तीमारदारी कर उनका उपचार कराया और प्राथमिक उपचार के गुर सीखे। छात्र-छात्राओं ने परिसर को साफ सुथरा बनाने के लिए उगे खरपतवार व कूडे को साफ कर झालू लगाया और लोगों को मंचन न गायन के माध्यम से स्वच्छ रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य दयानन्द सिंह ने स्वच्छता पखवाडा रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया और कहा कि स्वंयसेवक व स्वंयसेविकाएं अगर दृढ ईच्छा से समाज के बीच स्वच्छता जागरूकता की सीख ले जायें तो लोग इससे लाभान्वित होंगे। राष्ट निर्माण का यह प्रथम सोपान है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सुदामा यादव ने कहा कि अधिकांश बीमारियों की शुरूआत गन्दगी से होती है। अगर हम सब स्वच्छा को लेकर सजग और सचेत रहें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर अमरेश पाण्डेय,सुधीर त्रिपाठी,प्रभाकर त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
