नगर पंचायत पीपीगंज हनुमत नगर वार्ड नंबर 2 के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले  एवं समाजसेवी विपिन सिंह एवं नगर के व्यापारियों ने विरोध जताया था कि नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा द्वारा गनर का धौश दिखाकर उत्पीड़न किया जाता है। नगर पंचायत पीपीगंज के व्यापारियों ने कहा कि आए दिन नगर में अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के इशारे पर व्यापारियों पर उत्पीड़न किया जाता है एवं फर्जी मुकदमे में फसाया जाता है। जिस पर सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले एवं समाजसेवी विपिन कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से मिलकर उन्होंने शिकायत किया था जिस पर एलआईयू ने गहन जांच भी नगर पंचायत पीपीगंज में किया था।एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर से भी मिलकर शिकायत किए थे। शिकायत होने के बाद शासन द्वारा मिले अध्यक्ष के गनर हटा दिए गए। उक्त के संबंध में सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत पीपीगंज में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसमें हमने एवं समाज सेवी विपिन कुमार सिंह ने इस आशय का मुख्यमंत्री जी के पास शिकायत हुआ था कि काली माता मंदिर वार्ड नंबर 17 अटल नगर में फर्जी भुगतान कराया गया है जिसमें जचोप्रांत सिद्ध भी पाया गया कि बिना निर्माण कार्य कराए ही भुगतान कर लिया गया है एवं यह भी आरोप लगाया गया कि शिव शक्ति एसोसिएट का जितना भी धन टाउन एरिया द्वारा फर्म को दिया गया सभी धन अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने निजी फर्म अंश एग्रो एवं सगे भतीजे सूर्यांश ट्रांसपोर्ट के खाता में हस्तांतरित करा दिया गया है। शिकायत करने के बाद शासन द्वारा मिले गनर को वापस बुला लिया गया है जिससे व्यापारियों में एवं सभासदों में खुशी की लहर दौड़ उठी जिसमें मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया घनश्याम मौर्य गुलाम अली मोहम्मद अत्ताउल्लाह मोहम्मद जावेद प्रेम कुमार आदि लोगों ने खुशी जताई एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का आभार भी लोगों ने जताया एवं लोगों ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी रहेंगे तब तक कोई भी भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं चाहे वह कोई भी हो।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading