
गोरखपुर! बाबा गुरुगोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर से समाजसेवा व रक्तदान के क्षेत्र मे निरन्तर कार्य कर जरुरतमंदों की सेवा कर रहे गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति नामक संगठन के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय को कुछ दिन पूर्व ही श्री अयोध्याधाम मे केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार जी,हाकी के पूर्व विश्व विजेता अशोक ध्यानचंद जी,अयोध्या के मेयर,विधायक तथा जौनपुर स्टेट की महारानी आदि के द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. सम्मानित होने के पश्चात युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँचें और अपने आदर्श व प्रेरणास्त्रोत पिता पं. बृजेश पाण्डेय जी को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान को समर्पित किया. कुलदीप पाण्डेय का कहना है की सम्मान के असली हकदार पिता जी ही है जिनकी प्रेरणा व आंतरिक सहयोग से ही मै समाजसेवा रुपी नेक कार्य को कर पाता हूँ,अयोध्या मे मिले नेशनल अवार्ड का श्रेय पिता जी को देता हूँ. राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम आवास पहुँचने पर कुलदीप पाण्डेय अपने पिता का आशिर्वाद लेकर सम्मान मे मिले स्मृत चिह्न,प्रमाण पत्र व अयोध्याधाम मंदिर प्रतिमा तथा श्रीराम नामी पटका,सरयू नदी का जल,श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी आदि को भेंट कर सम्मान को उचित स्थान दिया.कुलदीप पाण्डेय इस सम्मान के साथ ही विगत एक दशक से अन्तर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर पर तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा तीन सौ से अधिक बार सम्मान प्राप्त कर अपने जिला गोरखपुर का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है. समाजसेवा को अपने जीवन का अमूल्य भाग मानने वाले समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय वर्तमान समय मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर व व्यक्तिगत रुप से अठ्ठारह बार रक्तदान कर मानवता कि एक नई मिशाल भी कायम किया है.
