गोरखनाथ पुलिस ने गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोरखपुर/ गोरखनाथ पुलिस की पैनी नज़र से एक जिला बदर गुंडा को जाना पड़ा सलाखों के पीछे गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावशाली तरीके से अमलीजामा पहनाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने भी कमर कस ली है और लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है गोरखनाथ थाने की पुलिस ने वीरेन्द्र चौहान पुत्र मैनेजर चौहान निवासी तुरहाबारी थाना गोरखनाथ को मई में महराजगंज जिले के कोतवाली में आमद किया गया था लेकिन समय सीमा पूरी होने से पहले ही वो गोरखपुर छुप छुपा कर आया करता था उसके आने जाने की सूचना मुखबिर तंत्र के जरिये गोरखनाथ पुलिस को जब मिली तो थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह को गुड्डे को पडकने की जिम्मेदारी सौंपी। सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने जिला बदर अभियुक्त को पकड़ने के लिए जाल बिछा और और उसकी हर एक गतिविधियों की जानकारी हासिल करते रहे मुखबिर के द्वारा पता चला कि अभियुक्त महराजगंज जिले से अपने घर आता जाता है और शहर में घूमता भी है। मुखबिर द्वारा आज पता चला कि गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया अभियुक्त वीरेन्द्र चौहान अपने घर पर छिप छिपा कर रहा है तथा अपने साथियों के साथ एडी मॉल मे मौजूद है सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बिना देर किए गोरखनाथ थाने के कॉन्स्टेबल दीपक यादव के साथ एडी माल पहुँच गए और अभियुक्त वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अभियुक्त को अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर के द्वारा 27 मई को 2024 को जिला बदर किया गया था जिला बदर होने पर गुड्डे को 6 महीने तक अन्य जिले में पुलिस की निगरानी में रहना पड़ता है लेकिन वीरेंद्र चौहान जिला बदर की अवधि समाप्त होने से पहले ही गोरखपुर आ गया गोरखनाथ पुलिस की पैनी नज़र गुड्डे पर थी उसे गिरफ्तार कर भेज दिया सलाखों के पीछे ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading