
कैम्पियरगंज।गोरखपुर।अरुशान न्यूज।गाजीपुर में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 81 किलोग्राम भार केटेगरी में देवेन्द्र कुमार सहायक महानिरीक्षक निबंधन बस्ती एवं सन्तकवीर नगर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन विभाग को गौरवान्वित किया है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के अवसर पर 4 अक्टूबर को सन्तकबीर नगर जिले के सदर खलीलाबाद के सब रजिस्ट्रार राजेश कुमार गुप्ता, मेहदावल सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार गुप्ता, घनघटा सब रजिस्ट्रार उमेश प्रताप सिहं,सब रजिस्ट्रार तनजीम खाँ, एवं श्रवण पाल आदि ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
