गोरखपुर।30 सितम्बर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर के शिक्षक कर्मचारी 1 अक्टूबर को पेंशन शंखनाद महा रैली के लिए सैकड़ो की संख्या में गोरखपुर के शिक्षक कर्मचारी रामलीला मैदान नई दिल्ली के लिए रवाना हुए अटेवा के मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल कर देना चाहिए जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है अगर सरकार हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो हम लोग 2024 के चुनाव में वोट फॉर OPS चलाएंगे जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली करना ही कर्मचारियों का एक मात्र उदेशय हैं सरकार बहाल करने की कृपा करें अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तो हम लोग 2024 मे सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। पेंशन शंखनाद महा रैली में प्रतिभा करने वालों में राम सनेही, संतोष कुमार पाठक, वीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, सुनील, शर्मा, दिलीप कुमार गुप्ता, वंदना सिंह, अशोक सिंह,विजय सिंह, शमशेर सिंह, सूर्याशं दूबे, अवनीश कुमार सिंह, परमेश्वर पासी, राम प्रवेश, अजय कुमार, यादवेनद्र,रामप्रवेश चौरासिया,अखंड प्रताप मिश्र, रामराज, मनोज कुमार एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कर्मचारियों ने रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुईं।


