गोरखपुर मंडल देवरिया रामपुर त्रिकोणीय सीरीज 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2024 में नवम्बर माह में तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। IPL की तर्ज पर यह टूर्नामेंट रामपुर त्रिकोणीय सीरीज टीम द्वारा हर साल आयोजित होता है।यह एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा आधार है। क्रिकेट में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए इसमें तीन टीमें भाग लेती है रामपुर ग्रीन, रामपुर रेड, रामपुर बब्लू, सीजन 3 में रामपुर ग्रीन टीम के कप्तान आर के गुप्ता(पीयूष जी) , रामपुर रेड के कप्तान अभिषेक कोहली, रामपुर ब्लू के कप्तान पप्पू सिंह है। अक्टूबर में हुए ऑक्शन में तीनों टीमों कुल 27 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें 24 खिलाड़ियों का चयन प्वाइंट के आधार पर और 3 खिलाड़ी रिजर्व के तौर पे रखा गया है। रामपुर ग्रीन टीम में 6 खिलाड़ी नए शामिल हुए है। जिसमें तेज गेंदबाज राहुल स्टेन है जो कि अंडर 14 उतर प्रदेश लीग में खेल चुके है। पुराने खिलाड़ियों में मुकुल राघवेंद्र है जो कि बेहतर विकेट कीपर और बैट्समैन है । इस सीजन उनका अंतिम है इसके बाद वो संन्यास लेंगे , तथा सुनील यादव SKY के नाम से मशहूर है। नए यंग खिलाडी विक्की कोहली ग्रीन टीम के उप कप्तान रहेंगे पूरे सीजन में इन्हीं पे विशेष नजर रहेगी। तजुर्बेदार खिलाड़ी के तौर पे वीरेंद तिवारी रहेंगे ग्रीन टीम के पालनहार विगत वर्ष 2023 सीजन 2 में रामपुर त्रिकोणीय सीरीज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे श्री राजेश कुमार गुप्ता (भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा) ,श्री अमित पांडे (समाज सेवी), श्री अमरनाथ यादव( टिकट निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे),श्री वी पी पांडेय (मुख्य टिकट निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे),श्री नवीन मिश्रा (SHO बनकटा) श्री अशोक गुप्ता (समाज सेवी तथा क्षेत्र मीडिया प्रभारी), श्री भोला भारती (ग्राम प्रधान रामपुर) इनके द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा उनके और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading