गोरखपुर सांसद के कर-कमलों से हुआ जे पी लाइब्रेरी का भव्य उद्धघाटन
गोरखपुर शहर के रानीबाग में विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतरीन वातावरण व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जे पी लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। उक्त प्रतिष्ठान का उद्घाटन गोरखपुर सदर के माननीय सांसद व सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री रविकिशन जी ने फीता काटकर किया | माननीय सांसद जी ने इस सुअवसर पर स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्वों की चर्चा की व विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। जे पी लाइब्रेरी के प्रोपराइटर जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि लाइब्रेरी विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे वाई-फाई,एयर-कंडीशनर,आरो वाटर आदि से सुसज्जित है और विद्यार्थियों को अद्वितीय माहौल प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह में शैलेश तिवारी,धनजंयपाण्डेय,गिरिजेश,सदानन्द,अनुराग,अमित,नन्दकिशोर,गौरव,मिन्हाजसिद्दीकी,आशुतोष,राजन ,अभिषेक,अनमोल,विशाल,विक्की आदि लोग उपस्थित रहें।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading