राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा का शोक सभा व ज्ञापन कल
गोरखपुर। दलित सावन (बसंतपुर गोरखपुर)को चिड़ियाघर के पास दिनांक- 09.10.2024 को दोपहर में चाकू मार कर हत्या किये जाने पर थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर की पुलिस सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि उसमें शामिल अपराधियों का बचाव कर रही है। परिजनों के लिखित मांग के अनुरूप घटना में शामिल कुछ अपराधी का नाम लिखित देने के बावजूद भी पुलिस F.I.R. व विवेचना में शामिल नहीं की और न हीं उनकी गिरफ्तारी कर रही है स्थानीय थाना रामगढ़ ताल घटना में शामिल अपराधियों को बचाव कार्य कर रही है इस हुए जघन्य अपराध का राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की घोर विरोध करती है और उनके परिजनों से राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर घटना की जानकारी की लेकिन पुलिस प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई आज तक नही की जिसके विरोध मे दिनांक- 26.10.2024 को समय-2:00 बजे दोपहर स्थान-बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौराहा गोरखपुर मे जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन गोरखपुर को ज्ञापन/शोकसभा करेंगे। य़ह जानकारी मीडिया को चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने दी।
