गोरखपुर कैंपियरगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापार के नवीन विद्यालय भवन का शिलान्यास रविवार की देर शाम क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह की मौजूदगी में किया।
इस अवसर पर उन्होंने परिषदीय स्कूलों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय किसी भी कॉन्वेंट स्कूल से बेहतर है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक योग्य, प्रशिक्षित और मेहनती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को बेसिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए अपील भी की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पांडेय ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और मैदान के मिट्टी भरने की जरूरत बताई। क्षेत्रीय विधायक ने अपने निधि से चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और मनरेगा से मिट्टी कार्य कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र कर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीईओ रोहित पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक राजेश सिंह ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, गन्ना समिति के अध्यक्ष संगम द्विवेदी, गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव, नीता यादव, बाल विनोद शुक्ल, चंद्रकांती गुप्ता, राजीव मिश्रा, प्रेम नारायण त्रिपाठी, रमाकांत यादव, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील कुमार, संतोष विवेकानंद, विजय कुमार मौर्य, मोहम्मद अमीन, श्रीमती नीलिमा पाठक, ज्ञानेश्वर लाल, राजेन्द्र कुमार वर्मा, राजेश चौधरी, गुंजेश्वरी, रेनू सिंह, सरिता, पूर्व प्रधान राम रक्षा, ओमशिव यादव, नवीन कुमार सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उमेश चन्द शुक्ल, परवेज आलम,अख्तर जमाल, अभिमन्यु, राजेश कुमार सिंह समेत जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ कैंपियरगंज ब्लॉक इकाई की पूरी कार्य समिति, शिक्षामित्र संघ की पूरी ब्लॉक इकाई, अनुदेशक संघ की पूरी कार्य समिति, ब्लॉक के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं तथा सैकड़ो की संख्या में गांव की सामान्य जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading