गोरखपुर। दीपावली के अवसर पर मिलेनियम सिटी स्थित सेवा बस्ती के बच्चों के बीच अंजू फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनिका खरवार के नेतृत्व में अंजू फाउंडेशन गोरखपुर के सदस्यों ने दिया पेटिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 57 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तृषा को प्रथम, आदित्य को द्वितीय , शगुन विश्वकर्मा को तृतीय तथा अंजली, निशा व अमन को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजई प्रतिभागियों को वरिष्ठ समाज सेवी सुधा मोदी व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आचार्य बृजेश मणि ने शिल्ड देकर पुरस्कृत किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों व उपस्थित सभी बच्चों को मिठाई , पठन पाठन सामग्री आदि देकर अंजू फाउंडेशन की चेयरमैन सोनिका खरवार, राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल गिरी द्वारा दीपावली की शुभ कामना दिया गया।
उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए सुधा मोदी ने कहा कि सही मायने में दीपावली तब दीपावली होगी जगदीश के हर घर में खुशहाली होगी हर व्यक्ति दीपावली मनाएगा अंजू फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है कि वंचितों पहुंच कर दीपावली के महत्व को बताया जा रहा है।
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आचार्य बृजेश मणि मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों के मन में एक विकसित स्पर्धा पैदा होती है जो बच्चों को आगे बढ़ने काफी सहायक होते है। आज इन वंचित बच्चों के बीच में जिस तरीके से दिया पेंटिंग प्रतियोगिता करके उनके मन में शिक्षा के महत्व के साथ-साथ दीपावली के विषय को भी प्रकाशित किया गया है वह प्रशंसनीय है। समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर के इस तरीके का कार्य को करना चाहिए।
प्रतियोगिता में कशिश वर्मा ,कस्तूरी वर्मा व सत्यकी निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर साधना, शुभम ,आकृति, मुस्कान , हर्षित व सत्यम का विशेष योगदान रहा।
