गोरखपुर ब्रेकिंग

आईजीआरएस निस्तारण में सीओ कैंट टॉप पर, सीओ गोला, गोरखनाथ का भी सौ प्रतिशत रहा रिकॉर्ड

गोरखपुर। सीओ/एएसपी कैंट आईपीएस मानुष पारीक ने सितंबर माह में आईजीआरएस निस्तारण में जिले को टॉप करके सूची में पहला स्थान बनाया है। सीओ गोला व सीओ गोरखनाथ ने भी सौ प्रतिशत निस्तारण करके टॉप-3 की सूची में स्थान बनाया है।
चौरीचौरा में सीओ रहते मानुष पारीक निस्तारण में सबसे आगे रहे है। पूर्व के कई माह के रिकॉर्ड में उन्होंने चौरीचौरा सर्किल को टॉप पर रखा था। उनका स्थानांतरण कैंट के लिए हो गया और उन्होंने फिर अपने बेहतर कार्यशैली से कैंट को पहला स्थान दिलाया है। सीओ गोला, सीओ गोरखनाथ भी सौ प्रतिशत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करके टॉप-3 में स्थान बनाया है। सीओ कैम्पियरगंज, चौरीचौरा व बांसगांव क्रमशः चौथे, पांचवे व छठवें स्थान पर स्थान बनाया है। इसके अलावा थाना स्तर पर सौ प्रतिशत निस्तारण में नौ थाना गोला, कैम्पियरगंज, झंगहा, गुलरिहा, बेलीपार, गगहा, उरुवा बाजार, कोतवाली, शाहपुर को प्रथम स्थान मिला है। चौरीचौरा, बांसगांव, बेलघाट, रामगढ़ ताल, हरपुर बुदहट थाना को स्थान मिला है। सबसे फिसड्डी पीपीगंज थाना है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading