गोरखपुर। खानकाहे सब्जपोश की ओर से सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार के मैदान में मंगलवार 3 अक्टूबर को रात 8 बजे से वार्षिक मोहसिन-ए-आज़म कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। दीनी शिक्षा, साहित्य व सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देने के लिए डॉ. मोहम्मद आसिम आजमी व मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी को सब्जपोश अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कांफ्रेंस संयोजक हाफिज रहमत अली निजामी ने दी है। कांफ्रेंस में नायब काजी मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी आदि संबोधित करेंगे। नात-ए-पाक मो. कैसर रजा, मौलाना महमूद रज़ा, हाफिज रहमत अली पेश करेंगे। संचालन हाफिज सैफ अली व हाफिज अशरफ रजा करेंगे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading