गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह शहर के डिप्लोमा इंजीनियर सभागार, सिविल लाइंस में हुआ। जिस क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम में साहित्य, समाज और सेवा के विविध क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे विशेष बना दिया।
इस अवसर पर कवियत्री डॉ. सरिता सिंह, जो महिला शाखा की महामंत्री भी हैं, की पुस्तक का विमोचन हुआ l
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी अतिथियों में प्रोफेसर वेद प्रकाश पांडे, क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष अंजू सिंह, प्रेमलता ‘रसबिंदु’, साहित्यकार कुंदन वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में चेतना परिषद के मांधाता सिंह, जगनयन सिंह,सरदार जसपाल सिंह, व्यापारी विशाल गुप्ता, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. राकेश सिंह तथा कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी, ई. सौरभ श्रीवास्तव एवं सह मंत्री अनूप श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया ,मंच से वक्ताओं ने साहित्य की सामाजिक भूमिका, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना पर अपने विचार रखें।
समारोह का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया यह आयोजन गोरखपुर की साहित्यिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading