*कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास में दो महिलाएं गिरफ्तार*


गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्ता नेहा पुत्री राजकुमार और अंजली पत्नी लहरी, निवासी मंझरिया बिस्टौल को गिरफ्तार किया।
घटना 28 अप्रैल 2026 की रात की है, जब कुत्ते को खाना खिलाने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्ताओं व अन्य लोगों ने वादी के परिजनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में मु0अ0सं0 244/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी, महिला उपनिरीक्षक शिखा सोनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading