हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, रॉड से किया था हमला


गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त गोपाल पुत्र स्वर्गीय काशी, निवासी पथरा बड़गो को गिरफ्तार किया।
प्रकरण के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को घर का गंदा गिराने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त ने वादिनी और उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में मु0अ0सं0 245/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी, उपनिरीक्षक रामशिव यादव व कांस्टेबल राकेश गौरव शामिल रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading