गोरखपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत श्यामा मल्ल महाविद्यालय, आमहिया , गोरखपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली व श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया।
इस अवसर पर ब्यूरो की ओर से राजेश जी द्वारा सभी अतिथियों को बैज लगाकर उनका स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय श्री धनंजय यादव ने कहा कि राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत की परिकल्पना की थी उसे पूरा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर आकाशवाणी के उद्घोषक और साहित्यकार मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने कहा कि स्वच्छता एक संस्कार है जो सभी नागरिकों में होना जरूरी है। एक सभ्य समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वच्छता के लिए जन सहभागिता अति आवश्यक है । इस अवसर पर श्री नवल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया तथा स्वच्छता संबंधी एक शपथ भी दिलाई।
छात्र छात्राओं ने शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता श्रमदान किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई केंद्रीय संचार ब्यूरो, गोरखपुर की तरफ से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।नाट्य दल, गोरखपुर के कलाकारों ने आकर्षक एवं शिक्षाप्रद नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का संदेश दिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के अमित विश्वकर्मा,विभाशाही नीलम यादव, दिव्या सिंह एवं शिक्षक गण , श्री मृत्युंजय उपाध्याय, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम विषयक पोस्टर लगाए गए ।


